Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 72 हजार से अधिक कर्मियों की होगी तैनाती; 10 जनवरी से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के सभी 33 जिलों में जनसंख्या की गणना के लिए 72 हजार से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 तक घर बैठे स्व-गणना करने का विकल्प मिलेगा, जबकि 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। खास बात यह है कि स्व-गणना पूरी तरह ऐच्छिक होगी। जनगणना की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की […]