चमोली टनल हादसा: 8 श्रमिकों की मौत, 2 अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

० टनल से निकाले गए देवनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पानी निकालने के साथ लापता मजदूरों की तलाश तेज चमोली। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रमिक देवनाथ को टनल से बाहर निकाला गया, लेकिन स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 22 श्रमिकों में 8 की मौत, 2 अब भी लापता […]