अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वर्ल ट्रांजिट होटल शुरू किया
नवी मुंबई। भारत के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) पर 80 कमरों वाला स्वर्ल ट्रांजिट होटल शुरू किया है। यह होटल यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर आराम करने, फ्रेश होने या काम करने की सुविधा देता है। टर्मिनल 1 के अराइवल्स लेवल पर स्थित यह दो मंजिला होटल लंबे लेओवर, जल्दी रवाना होने वाली उड़ानों, देर रात आने वाली उड़ानों और कम समय के लिए ठहरने की जरूरत वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यात्री चार घंटे या रातभर ठहरने का विकल्प चुन सकते हैं। यहां शॉवर, डाइनिंग और होटल से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं […]



