बड़ी चूक: Air India ने भेजा गलत विमान,8 घंटे बाद लौटी वापस लौटी कनाडा की फ्लाइट
नई दिल्ली। Air India की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां दिल्ली से वैंकूवर जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। कारण यह था कि जिस विमान से उड़ान भरी गई, उसे कनाडा में प्रवेश की अनुमति ही नहीं थी। गुरुवार सुबह 11:34 बजे दिल्ली से रवाना हुई फ्लाइट AI185 करीब 4 घंटे तक सामान्य रूप से उड़ान भरती रही। लेकिन जब विमान कुनमिंग के पास पहुंचा, तब एयरलाइन को इस बड़ी गलती का पता चला। इसके बाद तुरंत विमान को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया। करीब 8 घंटे हवा में रहने के बाद यह फ्लाइट शाम 7:19 बजे सुरक्षित दिल्ली लौट […]


