डीएमएफ घोटाला : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 5 हजार पन्नों का पूरक चालान पेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ घोटाला मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टुटेजा को जमानत दे दी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में हुई। बताया जा रहा है कि टुटेजा वर्तमान में रायपुर जेल में बंद हैं और करीब दो साल चार महीने बाद मंगलवार को उनकी रिहाई होगी। इसी बीच आज एसीबी और ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ घोटाला मामले में दूसरा पूरक चालान रायपुर कोर्ट में पेश किया। यह चालान अनिल टुटेजा और सतपाल सिंह छाबड़ा के खिलाफ विशेष न्यायाधीश की अदालत में […]

Big News : झारखंड शराब घोटाले में अनिल टुटेजा को बड़ी राहत , हाईकोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

  बिलासपुर। झारखंड शराब घोटाले में नाम आने और गिरफ्तारी की आशंका के बीच निलंबित IAS अधिकारी अनिल टुटेजा ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के बाद जस्टिस पीपी साहू की एकल पीठ ने उन्हें सशर्त अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने टुटेजा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि की दो जमानतों पर रिहा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करना होगा। यदि जांच में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न की गई, तो एजेंसी को जमानत निरस्त कराने के लिए अदालत जाने की छूट होगी। हाईकोर्ट की सख्त शर्तें हाईकोर्ट ने अपने आदेश में […]