AI इंसान का सहायक है, विकल्प नहीं: राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

  रायपुर। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया के बीच छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव की सहायता कर सकता है, लेकिन वह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान कभी नहीं ले सकता।” राज्यपाल ने यह बात समर्थ भारत कॉन्क्लेव-2026 के उद्घाटन अवसर पर कही। यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर और आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। AI का उपयोग नवाचार और समाजहित में करें राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज चिकित्सा, कृषि, शिक्षा […]

एआई का बढ़ता उपयोग, लोगों की घटती रचनात्मक क्षमता?

  कृत्रिम बुद्धिमत्ता -यानी एआई ने हमारे काम करने, सीखने और सोचने के तरीके को तेजी से बदल दिया है। आज लेखन, चित्र निर्माण, वीडियो संपादन, शोध, अनुवाद और यहां तक कि रचनात्मक विचारों के विकास में भी एआई का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इससे काम आसान, तेज और अधिक सुलभ हुआ है। लेकिन इसके साथ एक महत्वपूर्ण प्रश्न भी उभर रहा है—क्या एआई का बढ़ता उपयोग हमारी रचनात्मक क्षमता को कमजोर कर रहा है? रचनात्मकता केवल नया विचार पैदा करने की क्षमता नहीं है। यह जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति, अनुभव, संवेदना और समस्या-समाधान की प्रक्रिया का परिणाम होती है। जब कोई व्यक्ति किसी विषय पर स्वयं सोचता है, संघर्ष करता […]