कही-सुनी (12 JULY-26) : छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का नितिन नबीन की टीम में जाना तय

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में जाना लगभग तय हो गया है। मंत्री जी को पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। कहते हैं कि पार्टी के बड़े नेताओं के संकेत मिलने के बाद मंत्री जी ने सात जुलाई को विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए और न ही आठ जुलाई को कैबिनेट की बैठक में गए। कहा जा रहा है कि विधायक दल और कैबिनेट की बैठक में मंत्री की गैरहाजिरी पर राज्य के एक बड़े नेता ने संज्ञान लिया और मंत्री जी से साफ़-साफ़ लहजे में […]

एआई का बढ़ता उपयोग, लोगों की घटती रचनात्मक क्षमता?

  कृत्रिम बुद्धिमत्ता -यानी एआई ने हमारे काम करने, सीखने और सोचने के तरीके को तेजी से बदल दिया है। आज लेखन, चित्र निर्माण, वीडियो संपादन, शोध, अनुवाद और यहां तक कि रचनात्मक विचारों के विकास में भी एआई का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इससे काम आसान, तेज और अधिक सुलभ हुआ है। लेकिन इसके साथ एक महत्वपूर्ण प्रश्न भी उभर रहा है—क्या एआई का बढ़ता उपयोग हमारी रचनात्मक क्षमता को कमजोर कर रहा है? रचनात्मकता केवल नया विचार पैदा करने की क्षमता नहीं है। यह जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति, अनुभव, संवेदना और समस्या-समाधान की प्रक्रिया का परिणाम होती है। जब कोई व्यक्ति किसी विषय पर स्वयं सोचता है, संघर्ष करता […]

कही-सुनी (24 MAY-26) : सांसद को शाह की खरी-खरी

रवि भोई की कलम से कहते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों अपनी बस्तर यात्रा के दौरान भाजपा के एक सांसद को खरी-खरी सुना दी। हुआ यूँ कि मेल-मुलाक़ात के दौरान एक भाजपा सांसद ने अमित शाह से कहा कि उनकी कोई नहीं सुनता। शाह ने सांसद से पूछा कौन नहीं सुनता, तो सांसद ने जवाब दिया गुरूजी लोग नहीं सुनते। फिर शाह ने कहा-एकाध नाम बताएं और उन्हें लेकर आएं। सांसद ने कहा-अभी तो कोई नहीं मिलेगा। शाह ने कहा-जो गुरूजी, आपकी नहीं सुनता, उसको ढूढ़ना और अगली बार मुझसे मिलवाना। आपकी जगह उसे सांसद बनाऊंगा। वही सभी गुरूजी को ठीक करेगा। शाह का जवाब सुनकर […]

अंकों के बीच फंसा भरोसा: सीबीएसई की नई कॉपी जांच व्यवस्था पर उठते सवाल- आकांक्षा तिवारी “वर्षा”

देश में बोर्ड परीक्षाएं अब केवल स्कूल शिक्षा का हिस्सा भर नहीं रह गई हैं। आज बारहवीं के अंक सीधे विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ चुके हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि, मैनेजमेंट, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए बोर्ड प्रतिशत निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में एक-दो अंक का अंतर भी किसी विद्यार्थी के लिए अवसर और निराशा के बीच की दूरी बन जाता है। इसलिए जब कॉपी जांच व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, तो चिंता केवल रिजल्ट की नहीं रहती, बल्कि पूरे भविष्य की हो जाती है। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परिणामों के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर असंतोष […]

कही-सुनी (26 APRIL-26) : लोगों की नींद हराम कर दी है ई-चालान ने

  रवि भोई की कलम से कहते हैं लोगों के सिर पर ई-चालान भूत की तरह मंडराने लगा है। ई-चालान लोगों को सोने भी नहीं दे रहा है। पता नहीं कब, कहाँ ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आ जाय। अब तो यह भी भय सताने लगा कि ई-चालान नहीं पटाया तो सिपाही घर आकर गाड़ी जब्त न कर लें। ई-चालान पटाते-पटाते कुछ लोग साइबर ठगी के शिकार हो जा रहे, यह अलग। पुलिस ट्रैफिक रूल का पालन नहीं करने के कारण लोगों को सीधे दंड तो दे रही है,पर अपनी कमी या खामी को देख नहीं रही है। कई सिग्नल्स पर जेब्रा क्रासिंग मिट […]