तीन राज्यों में जबरदस्त मतदान: पुडुचेरी सबसे आगे, असम की सीट पर 94% वोटिंग ने बनाया रिकॉर्ड
इलेक्शन डेस्क।केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में इस बार मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा और कई जगहों पर रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। असम में 126 सीटों पर 85.38%, केरल में 140 सीटों पर 78.03% और पुडुचेरी में 30 सीटों पर सबसे ज्यादा 89.83% मतदान हुआ। हालांकि अंतिम आंकड़े अभी जारी होना बाकी हैं। असम में इस बार 2021 के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां 82.04% वोटिंग हुई थी। इस बार दलागांव में सबसे ज्यादा 94.57% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40% वोटिंग हुई। केरल में भी […]



