तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज, विजय ने पेश किया दावा,राज्यपाल असंतुष्ट
तमिलनाडु। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के अनुसार, विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राज्यपाल फिलहाल इस दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताए जा रहे हैं। बहुमत से अभी दूर TVK 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। TVK: 108 सीटें कांग्रेस: 5 सीटें (समर्थन घोषित) कुल मिलाकर आंकड़ा 113 तक […]



