असम बाढ़ पीड़ितों के लिए गौतम अदाणी का बड़ा योगदान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹11 करोड़
गुवाहाटी। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। राज्य सरकार ने इसे राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति देने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गौतम अदाणी के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान न केवल राहत कार्यों को मजबूत करेगा, बल्कि हजारों प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि गौतम अदाणी ने बिना किसी प्रचार-प्रसार के भी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जो उनके […]



