बाबा बालक नाथ मंदिर में चांदी के चढ़ावे में गड़बड़ी! 110 ग्राम की जगह रजिस्टर में दर्ज हुई सिर्फ 11 ग्राम, ऑडिट में खुलासा
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के रिकॉर्ड में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभागीय ऑडिट में खुलासा हुआ है कि एक श्रद्धालु द्वारा दान की गई 110 ग्राम चांदी को मंदिर के स्टॉक रजिस्टर में केवल 11.099 ग्राम दर्ज किया गया। इस विसंगति के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2021 में श्रद्धालु राकेश जैन ने मंदिर में 110 ग्राम चांदी दान की थी। लेकिन स्टॉक रजिस्टर में इसकी एंट्री केवल 11 ग्राम 99 मिलीग्राम दर्ज की गई। यानी करीब 99 ग्राम चांदी का […]



