राजेश कुमार सिंह बने बालको के नए सीईओ

  बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री राजेश कुमार सिंह को अपना नया मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया है। उन्होंने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। वे कंपनी के समग्र प्रचालन, रणनीति और भविष्य की विकास पहलों का नेतृत्व करेंगे। आर के सिंह को विनिर्माण उत्कृष्टता और संयंत्र क्रियान्वयन में समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में कई विनिर्माण इकाइयों ने उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार करते हुए लागत में कमी लाकर विश्वस्तरीय मानक स्थापित किए हैं। प्रचालन, औद्योगिक सुरक्षा, उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुधार, डिजिटलाइजेशन, नेतृत्व और रणनीति जैसे […]