बलौदाबाजार में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला, कई गांवों में हाई अलर्ट
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक खतरनाक दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्राम दोंद में हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जहरु राम नेताम के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दंतैल हाथी पिछले चार दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था। हाथी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ गांवों के आसपास घूम रहा था। रविवार को वह दोंद गांव पहुंचा और एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने ग्रामीण को उठाकर कई […]



