Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका में बम धमाके तो मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग
ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव एक बार फिर हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग की ओर से गुरुवार को बुलाए गए लॉकडाउन के बीच राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में बम धमाके, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ढाका में देसी बमों के धमाके, […]



