Nagaon Bypoll: गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप; कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

  असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव का मामला सामने आया। समागुरी के बरमा इलाके में चुनावी कार्यक्रम के लिए जा रहे काफिले में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा, AICC सचिव मनोज चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थकों ने काफिले पर पत्थर फेंके। घटना में कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और एक कांग्रेस नेता के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गोगोई ने शेयर किया वीडियो, BJP पर लगाया आरोप गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया […]

CG PSC Scam: चेतन बोरघरिया के खाते में 170 ट्रांजेक्शन से आए ₹66.64 लाख, ED ने बताया गिरफ्तारी का कारण

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित PSC परीक्षा घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर के अपर कलेक्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ED के मुताबिक, कथित घोटाले की अवधि के दौरान बोरघरिया के बैंक खाते में 170 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल ₹66.64 लाख जमा हुए थे। एजेंसी ने डिजिटल साक्ष्यों, बैंक लेन-देन और जांच में सामने आए बयानों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की बात कही है। उम्मीदवारों से जुटाई गई 3 करोड़ से ज्यादा की रकम का दावा ED के अनुसार जांच में सामने आया कि उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. […]

CG Politics: PM आवास पर भूपेश-विजय की महाबहस के बाद CM साय ने दिया स्कोर, विजय शर्मा को 10 में 10 तो भूपेश को ‘जीरो’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में पीएम आवास योजना को लेकर हुई हाईप्रोफाइल लाइव ओपन डिबेट के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच हुई बहस पर सीएम साय ने दोनों नेताओं के प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपना स्कोर भी बताया। उन्होंने विजय शर्मा को पूरे 10 अंक दिए, जबकि भूपेश बघेल को शून्य अंक दिए। सीएम साय बोले- शुरू से पूरा डिबेट देखा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी बहस देखी। उन्होंने कहा, “उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री […]

CG Politics: PM आवास पर 80 मिनट आमने-सामने रहे भूपेश बघेल-विजय शर्मा, आंकड़ों पर छिड़ी महाबहस; प्रेस क्लब में कई बार हुआ ‘नारा युद्ध’

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच करीब 80 मिनट तक तीखी बहस चली। दोनों नेताओं ने PM आवास से जुड़े आंकड़े सामने रखते हुए एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठाए और आरोप-प्रत्यारोप किए। बहस के दौरान प्रेस क्लब का माहौल कई बार नारों से गूंज उठा। 18 लाख मकानों के वादे का बघेल ने उठाया सवाल महाबहस में भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए कुल 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि […]

CG Politics: PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में भिड़ंत, डिबेट के बाद सोशल मीडिया पर पोस्टर वार; ‘छोटा रिचार्ज’ पर BJP का पलटवार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शुरू हुई सियासी तकरार अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच हुई खुली बहस में आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखे सवाल-जवाब हुए। डिबेट खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भूपेश बघेल का तंज- ‘अगली बार किसी समझदार को भेजना’ डिबेट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “अगली बार किसी समझदार को भेजना। ‘छोटा रिचार्ज’ रील के लिए ही ठीक है।” भूपेश […]

भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटाने के मायने क्या ?

रवि भोई रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के करीब छह महीने पहले वहां के प्रभारी पद से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और ए आई सी सी महासचिव भूपेश बघेल को हटा दिया। पार्टी ने भूपेश बघेल को असम का प्रभारी महासचिव बनाया है। असम में करीब साढ़े चार साल बाद चुनावी मौसम आएगा। चुनावी वाले राज्य से हटाकर गैर चुनावी वाले राज्य का इंचार्ज बनाए जाने को भूपेश बघेल के कद में गिरावट के रूप में देखा जा रहा है। भूपेश के तबादले से छत्तीसगढ़ की राजनीति पर असर पड़ सकता है। पंजाब की तरह असम में मारामारी फिलहाल नहीं रहेगी, ऐसे में माना जा रहा है […]

Chhattisgarh Congress: सुखदेव भगत को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी; कांग्रेस ने कई राज्यों में बदले प्रभारी

  रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही कांग्रेस ने कई राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां नए नेताओं को सौंपी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नए प्रभारियों की नियुक्ति की जानकारी दी। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। किस नेता को मिली किस राज्य की जिम्मेदारी? कांग्रेस की नई सूची में कई प्रमुख नेताओं को अलग-अलग राज्यों […]

शराब घोटाला केस में ED का बड़ा एक्शन, जेल से लाकर रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार; कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ED ने रामगोपाल को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर विशेष अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर करते हुए उन्हें ED की हिरासत में भेज दिया। रामगोपाल अग्रवाल को अब 17 अगस्त को कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा। 16 अगस्त को रविवार होने के कारण उस दिन कोर्ट की नियमित कार्यवाही नहीं होगी। शराब घोटाले के पैसे को एडजस्ट करने का आरोप ED के […]

सेक्स CD कांड: पूर्व CM भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

  ० विशेष अदालत के आरोप तय करने संबंधी आदेश को दी थी चुनौती, हाईकोर्ट ने सुनवाई तक ट्रायल पर लगाई रोक   बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुचर्चित सेक्स CD कांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने CBI की विशेष अदालत में उनके खिलाफ चल रही आगे की न्यायिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह अंतरिम आदेश जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पारित किया। विशेष अदालत के आदेश को दी थी चुनौती भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 24 जनवरी 2026 को CBI की विशेष अदालत द्वारा पारित उस आदेश को चुनौती […]

‘केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल’, भूपेश बघेल का साय सरकार और केंद्र पर तीखा हमला

  ० खेती, खाद संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट मीटर और युवाओं पर कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Bhupesh Baghel ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खेती, खाद संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और युवाओं पर कार्रवाई जैसे कई मुद्दों को उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। खेती और खाद संकट पर सरकार को घेरा भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में खंड वर्षा से खेती प्रभावित हुई है, लेकिन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के पास […]