राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी, अधिकारी सांसद को जो करना है कर लो की धमकी दे रहे – कांग्रेस
रायपुर। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता हावी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्थितियां इतनी बदतर हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक वरिष्ठ अधिकारी कहता है, जो करना है कर लो। सोचिये जब बृजमोहन जैसे नेता की यह स्थिति है तो राज्य के अन्य विधायकों की जनप्रतिनिधियों की क्या सुनवाई होती होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर बिचारे तो प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ धरना प्रदर्शन तक कर चुके है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के एक वरिष्ठ सचिव के द्वारा राज्य के सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठतम […]



