Big Breaking : बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन , पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनकर फिल्म जगत से लेकर राजनेताओं और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे।  

Big Breaking : छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन, 208 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने डाले हथियार, मुख्यधारा में शामिल होने आए आगे

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर में 208 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए अपने हथियार डाल दिए। उन्होंने संविधान में विश्वास व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव हो रहा है। आज 17 अक्टूबर 2025 को दंडकारण्य क्षेत्र में 208 नक्सली अपने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उनके पास कुल 153 हथियार थे, जिन्हें वे सरेंडर कर चुके हैं। इसके बाद इन्हें नई जिंदगी शुरू करने में मदद की जाएगी। इस आत्मसमर्पण से अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। उत्तर बस्तर से लाल आतंक खत्म हो जाएगा। अब सिर्फ दक्षिण बस्तर में कुछ समस्या बची है। […]

Big Breaking : अमिताभ जैन ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, केंद्र ने उनके सेवा विस्तार को दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। इस बाबत सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। और मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्त अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। लेकिन दोहर बाद जो निर्णय आया उसने सभी को चौंका दिया।  

Big Breaking : पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन : छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने के बाद ली अंतिम सांस

रायपुर। गुरुवार 26 जून 2025 का दिन हिंदी कविता जगत के लिए दुखद खबर का दिन है। काव्य जगत ने आज अपने हास्य और व्यंग्य के एक स्तंभ को खो दिया। प्रसिद्ध कवि, व्यंग्यकार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी रचनाएं, मंचीय प्रस्तुतियाँ और जीवनदृष्टि हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन होने की पुष्टि की है। व्यक्तित्व और प्रारंभिक जीवन डॉ. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के बेमेतरा नामक स्थान में हुआ। पारंपरिक पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. दुबे ने आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपना पेशा बनाया, […]

Big Breaking : Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर देर रात की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला, 9 आतंकी ठिकानों को मिलाया मिट्टी में

  दिल्ली। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाक से जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।   इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों […]