Big Breaking : राष्ट्रपति ने मंजूर किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, शिक्षा मंत्रालय अब प्रह्लाद जोशी के पास

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश जारी होने के साथ ही जोशी ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। प्रह्लाद जोशी फिलहाल खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा तथा उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। अब वे इन मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का भी कार्यभार देखेंगे। इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, […]

Big Breaking : नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की मांग के आगे झुकी मोदी सरकार

० पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा पद, राहुल गांधी बोले- छात्रों की जीत नई दिल्ली। देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव, विपक्ष के हमलों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल लंबे समय से उन्हें शिक्षा मंत्रालय से हटाने की मांग कर रहे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने […]

Big Breaking : महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से एंट्री का आरोप; भारत लाने की तैयारी तेज

  रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में उसे रॉयल ओमान पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया तेज कर दी है। फिलहाल उसे मस्कट के हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप मीडिया रिपोर्ट्स के […]

वेनेजुएला में तबाही का डबल झटका : एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों मौतों की आशंका, इमरजेंसी घोषित

  काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में एक मिनट के भीतर आए भूकंप के तेज झटकों से इमारतें भरभराकर गिर गईं और हजारों लोग मलबे में दब गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप काराकास से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा शक्तिशाली झटका महसूस हुआ। भूकंप के कारण कई बहुमंजिला इमारतें, मकान […]

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, 14 सूत्रीय डील से खुलेगा होर्मुज मार्ग, तनाव कम होने की उम्मीद

एवियन/तेहरान। वर्षों से चले आ रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 14 सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को पश्चिम एशिया में शांति, वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समझौते के लागू होते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने तेहरान से वर्चुअल माध्यम के जरिए समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर इसे मंजूरी दी। दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम […]

CG Breaking : रेत कारोबार की रंजिश में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या : फॉर्च्यूनर को घेरकर लगाई आग, इलाके में तनाव

  कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के अवैध कारोबार को लेकर चली आ रही रंजिश ने मंगलवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। सोनहत क्षेत्र के नवगई गांव में करीब 30 लोगों की भीड़ ने भाजपा नेता और सोनहत जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष Bharat Singh Gaharwar उर्फ लल्ला सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फॉर्च्यूनर को घेरकर लगाई आग जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टिपर से कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते […]

Breaking : दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या का हृदयविदारक घटना, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

दुर्ग। दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। दुर्ग के आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर की है, जहां निवासरत गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) की फांसी पर लटकी लाश मिली है. वहीं बेटी दृष्णा साहू( 13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (10 वर्ष) का शव बिस्तर पर मिला है. बच्चों को नींद […]

BREAKING : NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, NTA की एक्सपर्ट टीचर CBI के शिकंजे में

  नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी पेपर लीक मामले में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मूल रूप से पुणे की रहने वाली वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मनीषा मंडहरे को NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक विशेष पहुंच प्राप्त थी। सीबीआई के मुताबिक, अप्रैल 2026 में मनीषा मंडहरे ने मनीषा वाघमारे के जरिए छात्रों को इकट्ठा कर पुणे स्थित अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लास संचालित की। इन क्लासों […]

Big Breaking : अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी आईपीएस अरुणदेव गौतम को अब स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी प्रदान की। सरकारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा पर गठित पैनल से की गई है। इस पैनल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता का नाम भी शामिल था। पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद, 4 फरवरी 2025 को अरुणदेव गौतम को राज्य का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। तब से वे लगभग सवा साल तक इस पद पर कार्यरत रहे। पृष्ठभूमि और प्रक्रिया […]

Assembly Election Result Live 2026: शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर, कई राज्यों में बदलती तस्वीर

इलेक्शन डेस्क। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। इन चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि ये कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेंगे। शुरुआती रुझानों में जहां पश्चिम बंगाल और केरल में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में एकतरफा बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों में बदलाव संभव है क्योंकि मतगणना अभी जारी है। पश्चिम बंगाल: कांटे की टक्कर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ा मुकाबला […]