Bisleri पर FSSAI की एक और कार्रवाई: पश्चिम बंगाल प्लांट के पानी का नमूना जांच में फेल, कंपनी के खिलाफ मुकदमे को मंजूरी

नई दिल्ली। पैकेज्ड पेयजल निर्माता कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ एक और मामले में अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के कानूनी नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली थी। यह नमूना जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित कंपनी के प्लांट से लिया गया था। प्राथमिक और रेफरल, दोनों प्रयोगशालाओं की जांच में बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई। पहले एक बैच की बिक्री पर […]