BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी; सौदान सिंह संभालेंगे 4 राज्यों का संगठन

  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे अजय जामवाल को अब महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी देते हुए बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। अजय जामवाल अब महाराष्ट्र संभालेंगे अजय जामवाल अब तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत क्षेत्रीय स्तर पर संगठन का काम देख रहे थे। नई नियुक्ति के बाद उनकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र के प्रदेश संगठन तक सीमित होगी। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति सूची में […]