CG Breaking : किरण कौशल आयुक्त समग्र शिक्षा और एमडी पाठ्य पुस्तक निगम, आकाश छिकारा बने बस्तर के कलेक्टर

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने आयुक्त स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा समग्र शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा […]

CG Breaking: राज्य शासन ने किया प्रशासनिक फेरबदल , 4 IFS अधिकारियों के हुए तबादले

  रायपुर। राज्य शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के चार अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में एक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल वन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों के माध्यम से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन पर फोकस किया गया है। राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों […]

CG Breaking : सुषमा सावंत छत्तीसगढ़ की प्रमुख सचिव विधि बनाई गईं

रायपुर। राजनांदगांव की जिला और सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत को लॉ विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। लॉ विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव के हाईकोर्ट में पोस्टिंग से यह पद खाली हो गया था।

CG Breaking : राजधानी के इस इलाके से दो नक्सलियों को पुलिस ने कित्या गिरफ्तार, नाम और पहचान बदलकर रह रहे थे किराए के मकान में

रायपुर। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। दोनों ही लम्बे वक़्त से इलाके में नाम और पहचान बदलकर किराये के मकान में रह रही थी। हिरासत में लिए गए महिला नक्सलियों का नाम जग्गू और कमला है। इनमें महिला नक्सली बस्तर संभाग के बीजापुर की रहने वाली है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से ही कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि, स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें एसआईटी की तरफ से […]

CG Breaking : विकासशील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव, अमिताभ जैन का 30 सितंबर को ख़त्म होगा कार्यकाल, देखें आदेश

  रायपुर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। वह अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक (ADB) मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात थे, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद वापस बुलाया गया था। विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व भी संभाला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के […]

CG Breaking : IFS अधिकारी मयंक अग्रवाल को सौंपा गया चिप्स रायपुर का अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मयंक अग्रवाल को नया दायित्व सौंपा है। वर्ष 2016 बैच के वनमंडलाधिकारी (DFO), कोरबा के रूप में कार्यरत श्री अग्रवाल को अब सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभियोजन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO), विप्स, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 3 जुलाई 2025 को सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। आदेश को उप सचिव अंशिका ऋषि पांडेय द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।