Raipur Breaking: ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से 50 करोड़ की धमकी, विदेशी नंबर से आया कॉल; साइबर टीम जांच में जुटी

  रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉल करने वाले ने परिवार के सदस्यों के नाम लेकर धमकी दी और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदेशी नंबर से आया धमकी भरा फोन जानकारी के मुताबिक, ढेबर परिवार के सदस्य एजाज ढेबर के मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा […]

Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के अनुसार पदस्थापनाएं इस […]

CG Breaking : महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागे, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के आठ नाबालिग फरार हो गए। सभी ने कथित तौर पर खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से भागने में सफलता हासिल की। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महासमुंद जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच आठ नाबालिग फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से बाहर निकलने के बाद फरार होने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में […]

नहीं रहीं पंडवानी की अमर आवाज़: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को अपूरणीय क्षति

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्वभर में नई पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई अब हमारे बीच नहीं रहीं। 72 वर्ष की आयु में उन्होंने रायपुर स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले 27 मई से उपचाररत थीं और देर रात करीब 3:15 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्ग जिले के गनियारी गांव की रहने वाली तीजन बाई ने महज 13 वर्ष की उम्र में अपने नाना से पंडवानी गायन की शिक्षा ली थी। अपनी अद्भुत प्रतिभा और कापालिक शैली की दमदार प्रस्तुतियों […]

Breaking :सुबह-सुबह चला बुलडोजर: माना के नकटी गांव में विरोध के बीच बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

  रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में लंबे समय से विवादों में चल रही बेदखली कार्रवाई आखिरकार सोमवार तड़के शुरू हो गई। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब एक हजार पुलिस जवानों की तैनाती की गई, जिससे पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। प्रशासन के अनुसार, गांव के वार्ड क्रमांक 16 और 17 में बने 48 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले संबंधित परिवारों को राजस्व विभाग की ओर से बेदखली नोटिस जारी […]

CG Breaking :बस्तर को मिला नया आईजी: बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे कमान, सुंदरराज पी बने NIA में आईजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ बद्रीनारायण मीणा को आगामी आदेश तक आईजी बस्तर रेंज, जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर रेंज राज्य के सबसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, ऐसे में यह नियुक्ति प्रशासनिक और सुरक्षा दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सुंदरराज पी के NIA जाने के बाद खाली हुआ था पद बस्तर आईजी का पद उस समय रिक्त हुआ था जब छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी […]

CG Breaking : रेत कारोबार की रंजिश में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या : फॉर्च्यूनर को घेरकर लगाई आग, इलाके में तनाव

  कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के अवैध कारोबार को लेकर चली आ रही रंजिश ने मंगलवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। सोनहत क्षेत्र के नवगई गांव में करीब 30 लोगों की भीड़ ने भाजपा नेता और सोनहत जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष Bharat Singh Gaharwar उर्फ लल्ला सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फॉर्च्यूनर को घेरकर लगाई आग जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टिपर से कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते […]

CG BREAKING: भारतमाला परियोजना मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश

  धमतरी। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी के आमापारा क्षेत्र स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित जांच के तहत की जा रही है। हालांकि EOW की ओर से अब तक मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल EOW की टीम दस्तावेजों की पड़ताल और जांच में जुटी […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा बदलाव,अरुण पांडे बने नए वन बल प्रमुख

  रायपुर। अरुण पांडे को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। अरुण पांडे अब P Srinivasan Rao की जगह लेंगे। उनके नेतृत्व में अब राज्य के वन विभाग की जिम्मेदारी और वन संरक्षण से जुड़े बड़े फैसले लिए जाएंगे। वन विभाग में इस नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नए वन बल प्रमुख के रूप में अरुण पांडे के सामने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण लक्ष्य होंगे।

Breaking : रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल झपटमारी, पुलिस जांच में जुटी

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के बावजूद सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे अपने निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच […]