CG Train Cancelled: सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में होने वाले इन कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं से रद्द। 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, […]



