परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: 38 बस परमिट रद्द, नियम तोड़ने वालों पर और होगी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 बसों के स्थायी परमिट रद्द कर दिए हैं। परिवहन सचिव आईएएस एस. प्रकाश ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है। 5 साल बाद भी नहीं कराया था परमिट का रिन्यूअल विभागीय जांच में सामने आया कि कई बस संचालकों ने पांच वर्ष की वैधता समाप्त होने के बावजूद परमिट का नवीनीकरण नहीं कराया, जबकि कुछ मामलों में परमिट लेने के बाद बसों का संचालन ही नहीं किया गया। इसे गंभीर नियम उल्लंघन मानते हुए विभाग ने कार्रवाई […]



