Assam Floods: असम में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 75 पहुंचा, 3.32 लाख लोग अब भी प्रभावित

  ० पिछले 24 घंटे में सात की मौत, मृतकों के परिजनों को अब 9 लाख रुपये की सहायता; राहत और बचाव अभियान जारी गुवाहाटी। असम में बाढ़ का संकट अभी भी बरकरार है। पिछले 24 घंटों में सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 3.32 लाख रह गई है। राज्य के कई जिलों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में अधिकारियों के अनुसार, शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप महानगर जिले अब […]