Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी; चौथे दोषी को मरते दम तक उम्रकैद
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई, जबकि चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा दी गई है। मामले में 29 सितंबर को कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजय अंबस्ट ने मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताते हुए दोषियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या यह सनसनीखेज मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था। पुलिस विभाग […]



