Cyclone Murasu: एक हफ्ते में बंगाल की खाड़ी से उठे दो तूफान, आखिर कैसे बनते हैं चक्रवात? अर्नब से कितना अलग है मुरासु, जानिए हर सवाल का जवाब
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती गतिविधियां तेज हो गई हैं। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ नेल्लोर और नारसपुर के बीच दस्तक दे सकता है। इसके सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात या मंगलवार सुबह तट से टकराने की संभावना है। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले चक्रवात ‘अर्नब’ ने 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट को […]



