19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली
० संविधान बचाओ रैली के लिए जांजगीर चांपा में तैयारी बैठक संपन्न ० पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी। जांजगीर चांपा में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस […]



