शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, ED की 61.20 करोड़ की संपत्तियों की कुर्की पर प्राधिकरण की मुहर
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कानूनी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कुर्क की गई उनकी करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर अब PMLA के निर्णायक प्राधिकरण ने भी अपनी मुहर लगा दी है। प्राधिकरण ने ED की कार्रवाई को सही ठहराते हुए संपत्तियों की कुर्की को बरकरार रखा है। इस कार्रवाई के बाद 23 मार्च 2026 के आदेश की प्रतियां चैतन्य बघेल के भिलाई-3 स्थित आवास ‘1/7, मानसरोवर आवासीय परिसर’ की बाहरी दीवार पर चस्पा की गई हैं। रियल एस्टेट कारोबार में निवेश किए घोटाले के पैसे: ED […]



