ED Raid: ओडिशा में बीजद नेता के घर ईडी की छापामारी, अलमारी में मिले नोटों के बंडल

भुवनेश्वर। ओडिशा के गांजाम जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के जिला उपाध्यक्ष एवं ठेकेदार ऋषिकेश पाढ़ी के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान उनके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की सूचना है।अलमारी में नोटों के बंडल भरे होने से ईडी के अधिकारी भी हैरान रह गए। सूत्रों के अनुसार, ऋषिकेश पाढ़ी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए ईडी ने गांजाम जिले में करीब 20 स्थानों पर छापेमारी की। इसके तहत बरहमपुर शहर के बिजीपुर, लांजीपल्ली, जयप्रकाश नगर और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में कई कारोबारियों के घरों और प्रतिष्ठानों की भी तलाशी ली […]

ED Raid: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के पास से 22KG सोना और 11KG चांदी जब्त ,कीमत 100 करोड़

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 किलोग्राम सोना और 11 किलोग्राम से अधिक चांदी बरामद की है. यह कार्रवाई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ की गई है. अब तक इस मामले में जब्त संपत्तियों की कुल बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है. जांच के दौरान कांग्रेसी विधायक के.सी. वीरेन्द्र और उनके सहयोगियों के खिलाफ गहन जांच जारी है. ईडी की बैंगलोर जोनल ऑफिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण सबूत और बड़ी मात्रा में सोना, चांदी के आभूषण, नगद आदि बरामद किए हैं. 6 सितंबर को चल्लकेरे में भी सर्च […]