GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट के फ्लश में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप; CCTV और DNA जांच में जुटी पुलिस
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल परिसर में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महिला टॉयलेट के फ्लश के पास एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव नाल और प्लेसेंटा सहित मिला। टॉयलेट से दुर्गंध आने के बाद अस्पताल के वार्ड बॉय ने जांच की, तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। दुर्गंध आने पर हुई शव की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा के मुताबिक, रविवार शाम टॉयलेट से दुर्गंध आने पर वार्ड बॉय ने निरीक्षण किया। इसी दौरान फ्लश के पास नवजात का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम […]



