राज्यपाल रमेन डेका बोले- डिजिटल एडिक्शन सबसे खतरनाक, तकनीक का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक करें; 504 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
रायपुर। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सचेत किया। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल एडिक्शन किसी भी अन्य एडिक्शन से ज्यादा खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल मानव हित में करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। 19 विद्यार्थियों को गोल्ड, 16 को सिल्वर मेडल समारोह में वर्ष 2025 और 2026 के शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न संकायों में 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 16 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कुल 504 विद्यार्थियों […]



