स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू: रायपुर में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा राज्य स्तरीय समारोह, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। पुलिस परेड ग्राउंड में होगा राज्य स्तरीय समारोह बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन होंगे। अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां मुख्य सचिव ने […]