पुणे केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा : मंगेतर से पहले प्रेमी से कर चुकी थी गुपचुप शादी, जांच में नए राज
० सूत्रों का दावा—स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत चार महीने पहले हुआ था विवाह पंजीकरण, पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और बैंक लेनदेन की भी कर रही जांच पुणे। महाराष्ट्र के चर्चित लोहागढ़ किला हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने कारोबारी केतन अग्रवाल से तय शादी से कई महीने पहले ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी से कथित तौर पर गुपचुप शादी कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने करीब चार महीने पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह का पंजीकरण कराया था। हालांकि, इसी साल फरवरी में सिया की सगाई पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी […]



