खैरागढ़ में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
० बोरवेल की बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी 43 वर्षीय महेश वर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महेश वर्मा मंगलवार को अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आने से […]


