Lawrence Bishnoi: साबरमती जेल के ‘200 खोली’ में बंद लॉरेंस बिश्नोई, 24 घंटे निगरानी; जानिए कैसी है गैंगस्टर की जिंदगी

अहमदाबाद। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जेल में सुरक्षा और निगरानी और सख्त कर दी गई है। उसे अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक ‘200 खोली’ में शिफ्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस विशेष ब्लॉक में आतंकवाद और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कैदियों को रखा जाता है। यहां कैदियों की आवाजाही सीमित रखने और उनके बीच संपर्क रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, जेल में उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण के दावों के बीच उसके कथित नेटवर्क की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल बने हुए हैं। 200 खोली में कैसे रखे जाते हैं कैदी? जानकारी के मुताबिक, साबरमती जेल के इस […]