छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हाथ में फ्रैक्चर; AIIMS में भर्ती
बलौदाबाजार से रायपुर लौटते समय हुआ हादसा, ड्राइवर समेत अन्य लोग भी घायल; खरोरा पुलिस जांच में जुटी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। शुक्रवार को बलौदाबाजार से रायपुर लौटते समय उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है। उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके ड्राइवर को भी सीने और हाथ में चोटें आई हैं। कार और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही […]


