लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का कहर: पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में सोमवार तड़के एक फैक्ट्री में हुए जहरीली गैस रिसाव ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। पाना-चाबी निर्माण इकाई में अचानक गैस फैलने से काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने से पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मान सिंह, उनके पुत्र अमित और श्रीराम के रूप में हुई है। तीनों रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद फैक्ट्री में जहरीली गैस फैलने से वे इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस रिसाव के बाद […]