Maa Kalratri Puja 2026: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, जानें स्वरूप, पूजन विधि और प्रिय भोग

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा प्रदान करती हैं। उनकी आराधना से जीवन के कष्ट दूर होने, सुख-समृद्धि बढ़ने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। मां का स्वरूप भले ही उग्र दिखाई देता है, लेकिन वे अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाती हैं। मां कालरात्रि का स्वरूप धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मां कालरात्रि का वर्ण श्याम है। उनके केश खुले और चारों दिशाओं में फैले हुए हैं। माता की तीन आंखें हैं और चार भुजाएं हैं। उनके हाथों में खड्ग सहित अस्त्र सुशोभित हैं। […]