Nashik Earthquake: नासिक में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता; घरों की दीवारों में आई दरारें
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लगातार दो बार भूकंपीय गतिविधि दर्ज होने से जिले के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शनिवार रात 4.3 तीव्रता का भूकंप राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। जमीन से 5 किलोमीटर नीचे […]



