Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नावी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार, रंगभेद के खिलाफ लड़ीं लड़ाई; मंडेला की भी की थी पैरवी
नई दिल्ली। भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद और मानवाधिकार विशेषज्ञ नवनेथम ‘नावी’ पिल्लई को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ओस्लो में उनके नाम की घोषणा की। उन्हें यह सम्मान शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है। समिति ने कहा कि पिल्लई ने युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय तमिल परिवार में हुआ जन्म नावी पिल्लई का जन्म 23 सितंबर 1941 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारतीय तमिल […]



