PM मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू से करेंगे चर्चा
महासमुंद। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत नौ वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का इस वर्ष मुख्य आयोजन 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक लाइव, दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या टीवी, रेडियो चैनलों एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम के लिंक प्राप्त होते ही विकासखंडों के माध्यम से सभी स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। विदित हो कि परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण में इस वर्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छा़त्रा […]



