Flydubai Flight: 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- स्मित मच्छार हैं हीरो

  नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की फ्लाइट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। पीएम मोदी ने बताया ‘हीरो’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर उन्हें हीरो बताते हुए कहा कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों और गंभीर रूप […]

BRICS Summit: PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- वैश्विक मंच पर एकता को नतीजों में बदलने का समय; ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार जरूरी

नई दिल्ली। दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के साथ सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने BRICS के 20 साल के सफर, संगठन की उपलब्धियों और अगले दो दशकों की प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि अब BRICS की एकता और आपसी सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदलने का वक्त आ गया है। 20 साल में BRICS ने बनाई वैश्विक पहचान प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान कायम की है। संगठन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसके सदस्य […]

7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात; सीमा विवाद से उड़ान सेवा तक कई मुद्दों पर नजर

  नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। करीब सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा हो रहा है, ऐसे में इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। शी जिनपिंग इससे पहले 2019 में चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भारत आए थे। इस बार उनके साथ चीन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। इसमें सीपीसी पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के […]

PM मोदी की पोस्ट हटाने पर झुका Meta! भारत सरकार की सख्ती के आगे जुकरबर्ग ने मानी गलती

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को सीमित करने का मामला अब Meta के लिए मुश्किल बन गया है। भारत सरकार की सख्ती के बाद कंपनी ने न सिर्फ खेद जताया, बल्कि कंटेंट मॉडरेशन और एआई सिस्टम में खामियों को भी स्वीकार किया। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट… एक तकनीकी गलती या बड़ी लापरवाही? यही सवाल अब Meta के सामने खड़ा है। भारत सरकार के कड़े रुख के बाद Meta बैकफुट पर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की ओर से इस पूरे मामले पर माफी जताई […]

PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटने पर मचा बवाल, मेटा ने मानी गलती; केंद्र ने शुरू की पड़ताल

  ० कंपनी ने तकनीकी गड़बड़ी को बताया वजह, वीडियो बहाल; सरकार ने मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक वीडियो को कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इस घटना पर माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि वीडियो किसी कंटेंट नीति के उल्लंघन के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते गलती से हट गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि समस्या सामने आते ही वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया गया। मामले को लेकर केंद्र सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित मंत्रालय पूरे घटनाक्रम की समीक्षा […]

PM मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू से करेंगे चर्चा

महासमुंद। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत नौ वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का इस वर्ष मुख्य आयोजन 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक लाइव, दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या टीवी, रेडियो चैनलों एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम के लिंक प्राप्त होते ही विकासखंडों के माध्यम से सभी स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। विदित हो कि परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण में इस वर्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छा़त्रा […]

PM मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिला ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। राजधानी मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी अभी ओमान के दौरे पर है, जो उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव है, वे आज ही ओमान से वापस स्वदेश लौटेंगे। वे 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर गए थे। मिला ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ सम्मान पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र […]

PM मोदी के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियां तेज, उप मुख्यमंत्री साव ने वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ की समीक्षा बैठक

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की उप मुख्यमंत्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ राज्योत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्योत्सव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को संपूर्ण आयोजन में किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए पूरी […]

मणिपुर में PM मोदी ने लोगों से की शांति के मार्ग पर चलने की अपील, कहा – ‘मैं आपके साथ, भारत सरकार आपके साथ’

  इंफाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया। दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का यह इस पूर्वोत्तर राज्य का पहला दौरा है। उन्होंने मणिपुर के चुराचांदपुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों से वादा करते हुए कहा, ‘मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।’   उन्होंने कहा, ‘मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। भारी बारिश के बावजूद आप इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए हैं और मैं आपके प्यार और स्नेह के लिए तहे दिल से आभारी […]

‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत PM मोदी ने किंग चार्ल्स को भेंट किया रुमाल ट्री ,लगाया जाएगा सैंड्रिंघम एस्टेट में

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरकॉफ स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किंग चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार और उनके शाही कर्तव्यों को फिर से शुरू करने पर खुशी व्यक्त की। साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें अपनी एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण पहल के तहत एक पौधा भेंट किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाताओं को बताया कि शरद ऋतु में पौधरोपण के मौसम में सैंड्रिंघम एस्टेट में यह पौधा लगाया जाएगा। किंग को भेंट किया गया पौधा डेविडिया इनवोलुक्रेटा ‘सोनोमा’ के नाम से जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सोनोमा डव ट्री या […]