पंजाब में BJP का बड़ा प्लान: 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, सरकार बनाने का लक्ष्य
पटियाला। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पटियाला में आयोजित क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इसे जमीन पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर फोकस बीएल संतोष दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। इस दौरान पटियाला और बठिंडा में क्षेत्रीय बैठकों के जरिए पार्टी के […]



