रायपुर में नगर निगम का एक्शन: पंडरी कपड़ा मार्केट में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

  ० नाली ढंककर किया गया था अतिक्रमण, जलभराव की शिकायत पर निगम ने शुरू की कार्रवाई रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित एक पुराने होजियरी प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए नाली पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि अतिक्रमण के कारण नाली की सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ रही थी। पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम की कार्रवाई रायपुर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को पंडरी स्थित प्रकाश होजियरी होलसेल शॉप पहुंचकर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई […]