राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच तेज, PMO की नजर, आज अयोध्या पहुंचेगी SIT

  अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस प्रकरण पर केंद्र सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंदिर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) सोमवार से अयोध्या में जांच शुरू करेगा। एक सप्ताह पहले सामने आए इस मामले में कथित तौर पर गड़बड़ी के शुरुआती संकेत मिलने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से मामले की आंतरिक जांच जारी है और ट्रस्ट […]

Ram Mandir: श्रद्धालुओं के लिए खुल गया राम दरबार, दो पालियों में होंगे दर्शन,लेना होगा पास

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर परिसर की पहली मंजिल पर स्थापित राम दरबार शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर न्यास द्वारा शुक्रवार देर शाम को इस संबंध में निर्णय लिए जाने के बाद शनिवार से राम मंदिर में आने वाले भक्त राम दरबार में प्रवेश कर सकेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि चूंकि फैसला देर शाम को लिया गया था इसलिए शनिवार को दर्शन के लिए केवल दो पाली- शाम पांच से सात बजे और शाम सात से नौ बजे तक के लिए सीमित संख्या में पास की व्यवस्था की गई है। पास लेकर करने होंगे राम दरबार के […]