SIR पर सियासी घमासान: असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया को दी चुनौती
नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी लड़ाई तेज होती नजर आ रही है। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया के तरीके को चुनौती दी है। इससे पहले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी एसआईआर को लेकर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। राहुल गांधी और खरगे भी उठा चुके हैं सवाल विपक्षी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए मतदाता डेटाबेस और वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट कराने […]



