Team India को बड़ा झटका: चोटिल विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और Afghanistan के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली का बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ेगा। उनकी चोट को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें आराम […]



