Weather: देश में अगले तीन महीनो में कम रहेगी ठंड, कई राज्यों में बाढ़ व तूफान का खतरा; तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना

दिल्ली। भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है। कमजोर ला नीना जैसी परिस्थितियां बनने से कहीं अतिरिक्त बारिश और ठंडी हवाएं तो कहीं उमस और गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है। यह परिदृश्य कृषि और जल संसाधनों के लिए राहतकारी तो होगा, लेकिन बाढ़, तूफान और जलभराव जैसी आपदाओं का खतरा भी बढ़ाएगा। वहीं, उत्तर भारत में […]

Weather: देश के मध्य-दक्षिण भारत में भारी बारिश, कई जगह जलभराव; महाराष्ट्र में 8 की मौत, मानसून हुआ एक्टिव

दिल्ली। देश में जहां कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है ,वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित हुआ है। महाराष्ट्र में वर्षा जनित हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ीं। वहीं, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में […]

Weather : एक्टिव हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून , छत्तीसगढ़ में 17 जून के बाद हर जिले में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है। रविवार की सुबह राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश होने से मौसम के तापमान गिरावट दर्ज किया गया। बात करें रविवार को रायपुर के अनुमानित तापमान तो यह 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। मानसून की एंट्री के साथ ही अब छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सिलसिलेवार तरीके से बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 […]

Weather: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित,19 की मौत

दिल्ली। देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है। बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। इन राज्यों में घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मिजोरम के दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढह गया। इसमें कई लोग फंस गए। लॉन्गतलाई जिले […]

Weather : देश के विभिन्न हिस्सों में 29, 30, 31 मई और 1 जून को भारी बारिश – IMD ने जारी किया अलर्ट, 70 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली। तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम अब करवट लेने जा रहा है और देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में जोरदार बारिश होने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में इसकी पहली दस्तक से मौसम सुहावना होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, भारी बारिश के संकेत ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील […]

Weather: आठ राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी- बारिश का अलर्ट; जानें कब कहां पहुंचेगा मानसून

  दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई माह में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आज भी राहत के आसार नहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे सोमवार सुबह बदलकर […]

Weather: देश के कई राज्यों में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी,सड़कें बंद; महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही, मानसून की दस्तक जल्द

  दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दस्तक देने जा रहा मानसून दहलीज पर खड़ा है। आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। लेकिन मानसून […]