छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई, Z+ से Z और Y+ से Y हुई श्रेणी; 6 महीने बाद फिर होगी समीक्षा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता के बाद अब नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गया है। बस्तर संभाग के भाजपा और कांग्रेस से जुड़े 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है। इनमें कई नेताओं की सुरक्षा Z+ से Z, Y+ से Y और Z से Y श्रेणी में की गई है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। केदार कश्यप, दीपक बैज समेत 9 नेताओं की Z+ सुरक्षा घटी जानकारी के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस के 9 नेताओं की सुरक्षा Z+ श्रेणी से घटाकर Z कर दी गई […]